देश

Published: Jan 28, 2023 10:18 AM IST

Rajasthanकांग्रेस के गढ़ राजस्थान में जाकर गरजे CM योगी, सनातन धर्म पर कह दी ये बड़ी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

जालोर: कांग्रेस (Congress) शासित राजस्थान (Rajasthan) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राजस्थान के जालोर (Jalore) में कहा कि  हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हमारा देश सुरक्षित हो, हमारे महान बिंदुओं की पुनर्स्थापना हो, किसी कालखंड में अगर हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले। इस अभियान के क्रम में आप देख रहें होंगे कि आज आयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने जा रहा है। 

सीएम योगी ने सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हम सब अपने स्वार्थों से ऊपर उठ करके इस राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हमारा देश सुरक्षित हो। हमारे मान बिंदुओं की पुर्नस्थापना हो। गौ ब्राह्मण की रक्षा हो। इसी काल खंड में अगर हमारे तीर्थस्थल अपवित्र हुए तो उनकी पुर्नस्थापना के अभियान चले। पीएम मोदी के प्रयास से अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती धर्म-कर्म, शक्ति और भक्ति के एक समन्वय का केंद्र बिंदु है। धर्म के वास्तविक मर्मों को समझने के लिए राजस्थान आना जरूरी है। धर्म के लिए यही समर्पण हमारी पहचान है। हमारे ऊपर धर्म का ऋण हमेशा रहता है। हर शख्स इसी ऋण को चुकाने के लिए कई प्रयास करता है। उनके इस भाषण से भारी संख्या में मौजूद जनसभा ने जय श्री राम के नारे लगाए। कांग्रेस शासित राजस्थान में सीएम योगी का जलवा दिखा।