देश

Published: Aug 04, 2022 09:24 AM IST

CWG 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्विन शंकर को दी बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में ऊंची कूद स्पर्धा में देश के लिए अब तक का पहला पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए तेजस्विन शंकर को बृहस्पतिवार को बधाई दी। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई।

मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया, ‘‘तेजस्विन शंकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में हमारा पहला पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके प्रयासों पर गर्व है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। वह सफलता प्राप्त करते रहें।” (एजेंसी)