देश

Published: Feb 08, 2022 10:41 AM IST

Congress Slams Modi Govtमनरेगा बजट को लेकर केंद्र पर रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना, ट्वीट कर समझाई 'गरीब विरोधी क्रोनोलॉजी'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) लगातार कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमलावर है। इसी बीच मनरेगा बजट (MGNREGA Budget) को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार (Modi Govt) को आड़े हाथ लिया है। बताना चाहते हैं कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने एक खबर को साझा करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ट्वीट केंद्र की ‘गरीब विरोधी क्रोनोलॉजी’ अपने हिसाब से समझाई है। 

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार की गरीब विरोधी क्रॉनोलॉजी -1. मनरेगा का बजट ₹38,170 CR काटा, साल 2021-22 में ₹1,11,170 CR,साल 2022-23 में ₹73,000 CR। 2.साल 2021-22 में भी 1,89,00,000 (1.89 CR) मज़दूरों को काम नहीं मिला क्योंकि पैसा नहीं था। 3. 2021-22 का ₹21,000 CR अभी भी देना बाकी है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला का ट्वीट-

सुरजेवाला ने अन्य ट्वीट में आगे लिखा कि 4. यानी 2022-23 में मनरेगा का असल बजट ₹52,000 CR (बजट ₹73000CR- बकाया ₹21,000CR), ₹59,170 CR कम। 5. 21 प्रान्तों में मनरेगा पैसे की एक फूटी कौड़ी नहीं। BJP के राज्य गुजरात-मप्र-बिहार काम नहीं देते। अमीरों का पोषण, ग़रीबों का शोषण!