देश

Published: Aug 15, 2021 01:36 PM IST

Independence Day 2021हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों का सम्मान करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Wadra) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) की उत्तर प्रदेश इकाई एक नए अभियान के तहत राज्य के हर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और किसानों को सम्मानित करेगी।

कांग्रेस नेता ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी इस अवसर पर ‘जय भारत जन संपर्क अभियान’ चलाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय भारत जन संपर्क अभियान’ के तहत राज्य के गांव-गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों एवं किसानों को सम्मानित करेगी और देश को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को धन्यवाद देगी।”