देश

Published: Aug 20, 2023 02:35 PM IST

CWC List 2023कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी, खड़गे की टीम में सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी के साथ इस बार थरूर-सचिन पायलट भी शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। जानकारी दें कि, 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस कमेटी में बरकरार रखा गया है।

वहीं खास बात यह है कि, खड़गे ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इस कमेटी में जगह दी है। इस कमेटी में 39 सदस्य, 14 स्थायी सदस्य, 14 इंचार्ज और 9 स्पेशल इनवाइटी भी शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि कमेटी में पहली बार सचिन पायलट, शशि थरूर, आनंद शर्मा, अशोक चव्हाण और चरणजीत सिंह चन्नी को भी इस बार शामिल किया गया है। 

बता दें कि, CWC का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। दरअसल कांग्रेस में फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमिटी है। देखा जाए तो पुरानी वाली कमिटी से इस नई कमिटी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सूची जारी करने से पहले बीते कई महीनों बैठकों का दौर चल रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ इस बाबत कई बैठकें की थीं । 

ये सभी किए गए शामिल

इस बार CWC में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, समेत कुल 39 नेता शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। 

इस बार CWC में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं। गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी इस बार लसित में हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा विशेष रूप से शामिल हैं।