देश

Published: Aug 05, 2022 01:40 PM IST

Congress Protestमहंगाई पर कांग्रेस का 'हल्लाबोल', राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका भी हिरासत में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली। आज जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला है, हालांकि पुलिस ने आज उन्हें रोक दिया है। आज इसी बीच कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया था। वहीं अब खबर यह भी आ रही है कि, कांग्रेस दफ्तर से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

गौरतलब है कि आज संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं थी। पार्टी सांसदों ने आज काले कपड़े पहन रखे थे। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को विजय चौक पर ही रोक दिया। कांग्रेस सांसद आज अपने मोर्चे के साथ राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे। 

पता हो कि, कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी प्रधानमंत्री आवास के घेराव के कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहीं थीं। आज प्रदर्शन में शामिल होने वाले नेता काले कपड़े पहनकर या बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं।उधर, दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।