देश

Published: Jun 28, 2021 10:35 AM IST

Corona Updatesअंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,455 पहुंची, कोविड-19 के नौ नए मामले दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,455 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नौ नए मामलों में से दो संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए और सात हवाईअड्डे पर संक्रमित मिले।  

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच करना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 127 है। 

केन्द्र शासित प्रदेश में 62 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण अंडमान में 58, निकोबार जिले में तीन और उत्तर एवं मध्य अंडमान में एक व्यक्ति उपचाराधीन हैं। एक और व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,266 हो गई।   

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 4,07,488 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,62,268 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। (एजेंसी)