देश

Published: Mar 13, 2020 09:03 PM IST

देशकोरोना वायरस: अब मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु की सूचि में : केंद्र

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तुओं में शामिल किया हैं। इससे मास्क और सैनिटाइज़र के काले बाजार पर अंकुश लगाने की कोशिश होगी। इस संबंध में ग्राहक संरक्षण और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न स्तरों पर उपाय कर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में भीड़ वाली जगहों पर मास्क और सैनिटाइज़र उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी और स्टॉकिंग पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने मास्क और सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तुओं में शामिल किया हैं। इसमें सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क शामिल रहेंगे। 

 
इस बिच स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार देश में 81 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। केरल के तीन और दिल्ली के सात मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया हैं। कोरोना से संक्रमित हुए 81 लोगों में से 64 लोग भारतीय, 16 लोग इटली और 1 कनाडा का नागिरक हैं।