देश

Published: Jul 14, 2021 10:32 AM IST

Corona Indiaकोरोना: देश में बीते 24 घंटे में 40,215 नए केस, 623 मौतें, केरल में सबसे ज्यादा 14,539 नए संक्रमित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली/महाराष्ट्र. एक बार फिर देश (India) में देश में कोरोना (Corona) के आंकडें एक बार फिर आगाह कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में जहाँ 40,215 नए मरीज मिले, वहीं 42,338 ठीक भी हुए, तो 623 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। एक बार फिर केरल में सबसे ज्यादा 14,539 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यह राज्य अब एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के मामले में भी अब टॉप पर है। फिलहाल यहां 1 लाख 15 हजार 184 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र 1 लाख 4 हजार 406 एक्टिव केस के साथ अब दूसरे नंबर पर है।

क्या हैं देश में कोरोना का हाल :

इन 8 राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं :

अगर हम देखें तो फिलहाल देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हुई हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी भी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध फिलहाल एक बार फिर लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अभी है आंशिक लॉकडाउन :

इसके साथ ही देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ कुछ जरुरी छुटें भी हैं। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात आदि प्रमुखता से शामिल हैं।

क्या हैं महाराष्ट्र के हाल :

अगर हम महाराष्ट्र (Maharashtra) को देखें तो बीते मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 7,243 नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 61,72,645 हो गई। इसके अलावा 196 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,26,220 तक भी पहुंच गई है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते सोमवार शाम से लगभग 10,978 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की तादाद 59,38,734 हो गई।राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,04,406 है। इसके अलावा संक्रमण दर 96.21% जबकि मृत्यु दर 2.04% है।