देश

Published: Jun 26, 2021 10:09 AM IST

COVID-19 Trackerभारत में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी, पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड के 48,698 नए केस दर्ज; 1183 लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। कोविड (COVID-19 Outbreaks) से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। हालांकि इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ गई है। इसी बीच देश में कोरोना के पिछले पांच दिनों के भीतर दूसरी बार 50 हजार से कम मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 1183 लोगों की मौत हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के देश में 48 हजार 698 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 1183 लोगों की मौत हुई है। जबकि 64 हजार 818 लोग कोविड का इलाज कराकर ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97 फीसदी है। साथ ही मृत्य दर 1.31 प्रतिशत है। जबकि सक्रिय मामले 2 फीसदी हैं।

भारत में कोरोना के 48,698 नए मामले दर्ज-

वहीं भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई है। मौतों की संख्या 3,94,493 हो गई है। साथ ही कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,93,085 पहुंच गई है। देश में मौजूदा समय में 5 लाख 95 हजार 565 सक्रिय मामले हैं। जबकि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 पहुंचा है।