देश

Published: Mar 04, 2020 02:08 AM IST

देशगाय के गोबर और गोमूत्र से कोरोना वायरस को रोका जा सकता है;भाजपा विधायक का दावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाया है। इस वायरस से अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए है। साथ ही 90,000 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है। बतादें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए अब तक कोई दवां बनी नहीं है। वही अब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने कोरोना वायरस को रोकने का उपाय बताया है।

भाजपा की विधायक सुमन हरिप्रिया ने दावा किया है कि गोबर और गोमूत्र से कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि, ‘अगर आयुर्वेदिक दवाईयां गाय के गोबर में डालकर जलाया जाए तो उसके धुएं से करीब 5 से 10 किलोमीटर का परिसर शुद्ध और विसंक्रमित हो जाता है। इसी तरह इसे कोरोना वायरस से लढ़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया तो कोरोना वायरस ठीक हो सकता है ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है।’  

भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया है कि गाय के गोबर और गोमूत्र से कैंसर ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि,"हम कैंसर को ठीक करने के लिएवैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का उपयोग कर सकते हैं। गुजरात के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में गाय का गोबर कैंसर के मरीजों पर लगाया जाता है। साथ ही उन्हें गोमूत्र से तैयार किया गया पंचामृत दिया जाता है और इससे बहुत सारी सफलता मिलती है। कई आयुर्वेदिक संस्थान और गोशाला ने इसका उपयोग किया है।"