देश

Published: Mar 10, 2024 10:16 AM IST

ED in Biharबिहार: लालू के करीबी RJD नेता सुभाष यादव को ED ने किया 'अरेस्ट', छापेमारी के बाद देर रात बड़ा एक्शन...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली/पटना: बिहार (Bihar) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी राजद (RJD) नेता सुभाष यादव (Subhash Yadav) को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब है कि, ED ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे तक रेड की थी।  वहीं कुछ समय पहले ही लालू प्रसाद से भी ED ने 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी।  इतना ही नहीं ने लालू यादव से उस दौरान में नौकरी के बदले जमीन (Land for Job Scam) घोटाला मामले को लेकर पूछताछ की थी।  

गौरतलब है कि, दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।  बालू के अवैध कारोबार से सुभाष यादव जुड़े हैं।  फिलहाल ED ने इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।  बता दें कि सुभाष यादव पर पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है।  पता हो कि, सुभाष यादव लोकसभा चुनाव में RJD के टिकट पर चुनाव  भी लड़ चुका है।  उस पर आरोप है कि बिहार में अवैध रेत खनन का बड़ा कोराबर सुभाष यादव ही चलाता है। 

यह भी बताते चलें कि, साल 2019 में झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से RJD ने इन्हें अपना प्रत्याशी भी बनाया था।  सुभाष यादव के खिलाफ जांच एजेंसियों ने पहले भी कई कार्रवाई की है।  दरअसल ED के साथ ही इसके पहले CBI और इनकम टैक्स की रेड भी इनके ठिकानों पर हो चुकी है।