देश

Published: Jun 11, 2023 10:27 AM IST

Indigo Emergency Landing दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. विमानन क्षेत्र से मिल रही बड़ी जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo Airlines) में बीते शनिवार रात को इंजन में खराबी आ गई है। जिसके बाद फ्लाइट को रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा है। 

दरअसल, बीते 10 जून की रात 9: 46 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी फ्लाइट में एक घंटे के बाद खराबी आ गई जिसकी वजह से इसे आपातकालीन स्थिति में लैंड करवाना पड़ा।  जांच में पता चला कि फ्लाइट का इंजन अचानक से खराब हो गया था इसी वजह से इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। 

जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में 230 से अधिक लोग सवार थे। DGCA ने आज यानी रविवार सुबह इसकी जानकारी दी। DGCA ने कहा कि, इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई उड़ान (6E-2789) शनिवार रात उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर इंजन में खराबी के बाद सुरक्षित रूप से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लौट आई। उड़ान ने 230 से अधिक लोगों के साथ एक सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की है। 

इस विमान के उड़ान के दौरान इंजन खराब हो गया जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतरने का निर्णय लिया गया और आपातकालीन लैंड करवाया गया।  इस पूरी घटना की जानकारी डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने रविवार सुबह दी।