देश

Published: Sep 16, 2022 03:41 PM IST

Amarinder Singh to join BJPपंजाब के पूर्व CM अमरिंदर सिंह अगले हफ्ते इस दिन होंगे BJP में शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के प्रमुख अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) अगले सप्ताह की शुरुआत में BJP में शामिल होंगे।  दरअसल पार्टी के एक प्रवक्ता ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि सिंह अपनी नवगठित पार्टी का BJP में विलय भी करेंगे।  

बता दें कि, 80 वर्षीय अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद बीते साल साल कांग्रेस छोड़ दी थी और PLC का गठन किया था। वहीं खबर यह भी आ रही है कि, वह दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

बता दें कि, बीते 29 जुलाई को अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) लंदन से दिल्ली (Delhi) वापस आए  हैं। गौरतलब है कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए विदेश गए थे। इस सर्जरी के बाद वहां कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ लेकर वे अब वापस देश लौट चुके हैं।

हालाँकि BJP, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के के कुछ बड़ा गठजोड़ करने की कोशिश में थी। लेकिन अब सिंह के BJP में शामिल होने के बाद वे कैप्टन के जरिये पार्टी पंजाब के राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। अब BJP की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। इसके मद्देनजर कैप्टन को साध, BJP पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अपनी रणनीतिक बढ़त बनाना चाहती है।