देश

Published: May 27, 2021 01:42 PM IST

Nitin Gadkari Birthday Specialफिनोलेक्स अध्यक्ष प्रकाश छाबरिया ने दी श्री गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- वे एक उर्जावान-दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. आज श्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) अपना 63वां जन्मदिन (HBD Nitin Gadkari) मना रहे हैं। वे एक बेहतरीन कार्यकुशल व्यक्ति और जबरदस्त नेता माने जाते हैं। उनके इन्ही बेहतरीन गुणों जैसे उनका उर्जावान व्यक्तित्व, दूरदर्शी औरकुशल नेतृत्वकर्ता होने के चलते वे जनता और अपनी पार्टी में एक ख़ास स्थान रखते हैं। वहीं अपने बेहतरीन छवि के कारण वे अपने विरोधी पार्टी के नेताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच भी एक सम्मानजनक स्थान रखते हैं। ऐसे ही ख़ास व्यक्ति के जन्मदिन पर फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश छाबरिया (Prakash Chhabria) ने आज अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आइये श्री गडकरी के जन्म्धीन पर श्री छाबरिया के विचारों को पढ़ते हैं।

प्रकाश छाबरिया की श्री गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई:

मोदी सरकार के नवरत्नों में श्रेष्ठ श्री नितिन जी गडकरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना मेरे लिए सौभाग्य और अत्यंत प्रसन्नता की बात है। प्रधानमंत्री की टीम के सबसे उर्जावान, दूरदर्शी, कुशल और प्रभावी मंत्रियों में से एक नितिन जी को अक्सर भारत के सड़क बुनियादी ढांचे के विकास में उनके क्रांतिकारी दृष्टिकोण के लिए “रोडकरी गडकरी” के रूप में भी जाना जाता है। नितिन जी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में देश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के परिवर्तन के अपने निरंतर मिशन में अब तक राजमार्गों और एक्सप्रेसवे की रिकॉर्ड लंबाई का निर्माण किया है और यह विकास यात्रा लगातार जारी है।

उर्जावान, दूरदर्शी और कुशल नेतृत्वकर्ता:

नितिन जी की दूरदर्शिता उनके हर कदम, हर कार्य में दि‍खती है। वर्ष 1996-99 के दौरान महाराष्ट्र में सार्वजनिक निर्माण मंत्री के रूप में उन्होंने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जो बेमिसाल कार्य किए, वे आज भी लोगों की जुबां पर हैं। चाहे वो मुंबई के फ्लाईओवर हो या मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे, जिनसे मुंबई में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर और मुंबई-पुणे मार्ग पर घंटों जाम रहने वाले ट्रैफिक को कम करने में काफी मदद मिली, या फिर राष्ट्रीय सड़क नेटवर्क को चौड़ा करने, जोड़ने और अत्याधुनिक तकनीक के साथ कम लागत पर यातायात को गति देने, सभी में नितिन जी का विजन स्पष्ट दिखता है। वे आज भी जिस गति से सड़कों और राजमार्गों के नेटवर्क का विकास कर रहे हैं, वह अब तक बेमिसाल है।

खूबियों का कायल उद्योग जगत:

मुझे कई मौकों पर उनसे मिलने और बातचीत करने का सौभाग्य मिला है और ऐसे सभी अवसरों पर उन्होंने सकारात्मक, प्रेरक, आलोचनात्मक सोच और निश्चित रूप से एक कार्यशील व्यक्ति की छाप छोड़ी है। पूरा उद्योग जगत उन्हें मुख्य रूप से इन्हीं खूबियों की वजह से मानता है।

कृषि का असीम ज्ञान:

मैं इस महामारी में भी उनके काम की सराहना करता हूं। मैंने देखा है कि उनकी रुचि और कृषि का ज्ञान असीम है। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज भी कृषि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रही है। इस दौरान हमें समय-समय पर उनसे बहुमूल्य सुझाव और सलाह प्राप्त हुई है और हम उन्हें अत्यधिक महत्व देते हैं।इस अवसर पर मैं फिर उनके कई और वर्षों तक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक जीवन की कामना करता हूं, जो कि निश्चित रूप से भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगा।          

प्रकाश छाबरिया,

कार्यकारी अध्यक्ष,

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड