देश

Published: Oct 08, 2023 11:45 AM IST

Fire Broke Out in Karnataka कर्नाटक में पटाखे की दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत, मालिक और बेटा गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Fire broke Out in Karnataka

कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) के अट्टीबेले (Attibele) में एक पटाखे की दुकान में शनिवार को आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इसमें जुलसे 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 जब आग लगी 35 लोग काम कर रहे थे

कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन (DGP Alok Mohan) ने बताया कि आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। यहां 35 लोग काम कर रहे थे। दुकान मालिक और उसके बेटे को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। हम इसमें निवेश कर रहे हैं, हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि शनिवार को जब आग लगी थी। तब मौत की सूचना नहीं थी। मौके पर की कई दमकल गाड़ियां मौजूद थीं, जो कि आग बुझाने का काम कर रहीं थी। आग में लोगों के फंसे होने की भी सूचना थी।

5 लोगों पर आरोप

कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन ने बताया क एक पटाखे की दुकान है। आग कल दोपहर में लगी और आग की घटना में 14 लोगों की जान चली गई। हम सही तरीके से जांच करेंगे। घटना में कुल 5 लोगों पर आरोप है। मामले  2 लोगों को किया गया है।