देश

Published: Apr 07, 2021 02:02 PM IST

Forbes Billionaires List 2021अमेरिका और चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति, मुकेश अंबानी ने जैक मा से छिना ताज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. दुनिया में अरबपतियों (Billionaires) की कोई कमी नहीं है। इसी बीच भारत (India) में लिए एक खुशखबरी आई है, जहां भारत अब अरबपतियों की संख्या में तीसरे स्थान (India ranks third in number of Billionaires) पर पहुँच गया है। जिसमें सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का है। वह न केवल भारत के बल्कि एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनसे पहले यह ताज चीन (china) के जैक मा (Jack Ma) का हुआ करता था। यह लिस्ट प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) ने जारी की है। जिसमें बताया गया है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत में अरबपतियों (Billionaires) की संख्या सबसे अधिक है। 

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और एशिया के सबसे धनी बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। जिनके पास 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। उनके बाद भारत के सबसे अमीर की सूची में अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम है, जिनके पास 50.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर-

फोर्ब्स की सूची के अनुसार, एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह लगातार चौथे साल भी इस पायदान पर बने हुए हैं। बेजोस के पास कुल 177 अरब डॉलर संपत्ति है। पिछले साल के मुकाबले उनके संपत्ति में 64 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर SpaceX के फाउंडर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 151 अरब डॉलर है।