देश

Published: Jun 22, 2022 12:12 PM IST

Kamal Nathमहाराष्ट्र में मचे सियासी भूचाल के बीच बोले कमलनाथ, कांग्रेसी नेता बिकाऊ नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आए सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुंबई पहुंचे हैं। इस बीच उन्होंने मीडिया से कहा कि, आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। आप सब मध्यप्रदेश के हालात को देखते हुए उदाहरण जानते ही हैं।ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए बड़े खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि, वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। लेकिन कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

घमासान के बीच उनका यह बयान काफी मायने रखता है क्योंकि मध्यप्रदेश में भी उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सरकार कुछ इसी तरह की स्क्रिप्ट के अंतर्गत गिरी थी। शिवसेना के सांसद संजय राउत की तरफ से ट्विटर के माध्यम से महाराष्ट्र विधान सभा भंग करने का संकेत आया है। यदि ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से स्तीफा देना पड़ेगा।

Koo App

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस के संकटमोचन बन कर भले ही मुंबई आएं हैं। लेकिन महाविकास अघाड़ी को किसी भी हाल में टूटने से बचने में उन्हें सफलता प्राप्त होती नही दिखाई दे रही है। जिसके बाद उनका यह बयान राजीनीतिक गलियारे में काफी मायने रखता है।

विदित है कि, मध्यप्रदेश के बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधियाटूट क्र पार्टी से कई विधायकों के साथ अलग हो गए और बीजेपी में सम्मलित होकर भाजपा की सरकार बनवाए थें। कमलनाथ का बयान उसी प्रकरण को मद्दे नजर रखते हुए आया है।