देश

Published: Sep 04, 2021 10:59 AM IST

New Wage Codeअब 1 अक्टूबर से 12 घंटे का होगा ऑफिस टाइम, बढ़ेगा PF और ओवरटाइम के मिलेंगे पैसे, जानें नए नियम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब नौकरीपेशा लोगों के लिए अगले महीने यानी आगामी अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने को है।  दरअसल मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) एक अक्टूबर से श्रम कानून के नियमों (New Wage Code) में कई अहम बदलाव करने की तैयारी में है।  अब इअसे में अगर यह नियम लागू हुआ तो एक अक्टूबर से आपका ऑफिस टाइम भी बढ़ जाएगा।  जी हाँ नए श्रम कानून में 12 घंटे काम करने की बात कही गई है।  इसके अलावा आपकी इन हैंड सैलरी पर भी इस कानून का बड़ा गहन असर पड़ेगा।  आइए तफ्सील से जानते हैं कि नया लेबर कोड का आप पर क्या कुछ अनुकूल या प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

1 अक्टूबर- बदलेंगे सैलरी से जुड़े अहम नियम

हालाँकि मोदी सरकार नए लेबर कोड में नियमों को 1 अप्रैल, 2021 से लागू करना चाहती थी, लेकिन राज्यों की तैयारी न होने और कंपनियों को एचआर पॉलिसी (HR Policy) बदलने के लिए ज्यादा समय देने के कारण इन्हें तब टाल दिया गया था।  वहीं लेबर मिनिस्ट्री (Labour Ministry) के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार लेबर कोड के नियमों को 1 जुलाई से नोटिफाई करना चाहते थे लेकिन राज्यों ने इन नियमों को लागू करने के लिए और अधिक समय मांगा जिसके चलते इन्हें आगामी 1 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया। 

लेकिन अब अब लेबर मिनिस्ट्री और मोदी सरकार लेबर कोड के इन नियमों को 1 अक्टूबर तक नोटिफाई करना चाहती है।  बता दें किसंसद ने अगस्त 2019 को तीन लेबर कोड इंडस्ट्रियल रिलेशन, काम की सुरक्षा, हेल्थ और वर्किंग कंडीशन और सोशल सिक्योरिटी से जुड़े नियमों में कई बदलाव किया था।  ये नियम भी बीते सितंबर 2020 को ही पास हो गए थे। 

12 घंटे की हो सकती है आपकी नौकरी

बता दें कि नए ड्राफ्ट कानून में अब कामकाज के अधिकतम घंटों को बढ़ाकर 12 करने का प्रस्ताव पेश किया है।  हालांकि, लेबर यूनियन पुरजोर 12 घंटे नौकरी करने का विरोध कर रही हैं।  कोड के ड्राफ्ट नियमों में 15 से 30 मिनट के बीच के अतिरिक्त कामकाज को भी अब 30 मिनट गिनकर ओवरटाइम में शामिल करने का प्रावधान है।  वैसे अभी के मौजूदा नियम में 30 मिनट से कम समय को ओवरटाइम योग्य नहीं माना जाता है।  ड्राफ्ट नियमों में किसी भी कर्मचारी से 5 घंटे से ज्यादा लगातार काम कराने की बिल्कुल मनाही है।  कर्मचारियों को हर पांच घंटे के बाद आपको 30 मिनट का विश्राम देना होगा। 

वेतन घटेगा और बढ़ेगा आपका PF 

इस नए ड्राफ्ट रूल के अनुसार, अब आपका मूल वेतन, कुल वेतन का 50% या अधिक होना चाहिए।  इससे ज्यादातर कर्मचारियों की वेतन का स्ट्रक्चर में एक जरुरी बदलाव आएगा।  बेसिक सैलरी बढ़ने से PF और ग्रेच्युटी के लिए कटने वाला पैसा भी अब बढ़ जाएगा क्योंकि इसमें जानें वाला पैसा भी बेसिक सैलरी के अनुपात में होता है।  अगर ऐसा होता है जो आपके घर आने वाली सैलरी घट जाएगी रिटायरमेंट पर मिलने वाला PF और ग्रेच्युटी का पैसा अब और बढ़ जाएगा। तो जनाब आप तैयार है ना 12 घंटे की ड्यूटी के लिए।