देश

Published: Sep 09, 2023 08:34 AM IST

G20 Summit 2023G20 समिट : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन समेत 20 वर्ल्ड लीडर आज पहुंचेंगे राष्ट्रपति मुर्मू की डिनर पार्टी में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. जहां आज से राजधानी दिल्ली में G20 समिट का भव्य आगाज हो रहा है। वहीं आज यानी  9 सितंबर की शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत 20 ताकतवर देशों के लीडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ख़ास डिनर पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

दरअसल जी20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में दिए जा रहे इस खास डिनर का आयोजन प्रगति मैदान में नए बने भारत मंडपम में ही किया जाएगा। G20 सम्मेलन के विशेष सचिव मुक्तक परदेशी ने बताया कि डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। 

जानकारी दें कि राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित डिनर में सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी सचिव और गणमान्य हस्तियों को भी इसमें निमंत्रण दिया गया है।

वहीं जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के डिनर में इंडिया गठबंधन की ओर से 4 से 5 नेता शामिल होंगे। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। ममता बनर्जी आज कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। जबकि स्टालिन और नीतीश बीते गुरूवार ही दिल्ली आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यालय ने कहा कि अब तक उन्हें राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

बता दें कि G20 में आए विदेशी मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। वहीं G20 के शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरीके से तैयार हो चुका है। 9 और 10 सितंबर को यह बैठक होगी। इस बैठक की मेजबानी भारत के द्वारा पहली बार की जा रही है, इसलिए दिल्ली में तैयारी भी बड़ी जोरदार की गई है। कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन सभी के स्वागत में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा आज रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है।