देश

Published: Jan 26, 2023 08:39 AM IST

Google Doodle On Republic Dayगूगल ने बनाया 74वां गणतंत्र दिवस खास, आज का गूगल डूडल देखा आपने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO-@GoogleDoodles

नई दिल्ली: आज देश संविधान के सम्मान में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। गूगल (Google) हर खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल बनाता है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने शानदार डूडल (doodle)बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। गूगल ने एनिमेशन के जरिए खास अंदाज में अपने होमपेज पर डूडल बनाया है। वहीं राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तमाम तैयारियां पूरी  हो चुकी हैं। 

गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल में ड्यूटी पाथ नजर आ रहा है। इस रास्ते के एक तरफ घोड़ों पर सवार सैनिक और दूसरी तरफ सैनिकों के करतब देखने को मिल रहा है।  जो भारत की ताकत को दर्शाता है। इस डूडल के जरिए गूगल सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की बधाई देता है। और यह आपका दिन ख़ास बना देगा। 

वहीँ दूसरी ओर आज इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 10.30 बजे कर्तव्य पथ से निकल रही परेड की सलामी लेंगी।  परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभालेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था, हम काफी हद तक बाबासाहेब अंबेडकर की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। गांधीजी के सर्वोदय के आदर्शों को अभी प्राप्त करना बाकी है। वहीं, आज परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे जहां पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।