देश

Published: Jun 14, 2021 01:58 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदाबाद: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) में कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव (Gujarat 2022 Assembly Elections) में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आप कार्यालय के उद्धाटन से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि आप गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है।

उन्होंने कहा, ‘‘2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों में चुनाव लड़ेगी। आप, भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। गुजरात में जल्द बदलाव होगा।” गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं।