देश

Published: Jun 28, 2022 01:05 PM IST

Maharashtra Political Crisisमहाराष्ट्र सियासी संकट के बीच NCP का पोस्टर वॉर! बागी शिंदे गुट पर कसा जोरदार तंज, बताया 'गद्दार'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/असम. गुवाहाटी (Guwahati) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस द्वारा एक पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा है कि, ” आज सारा देश देख रहा है, गुवाहाटी में छुपे गद्दारों को, माफ़ नहीं करेगा जनता ऐसे फ़र्ज़ी मक्कारों को।” गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बागी शिंदे गुट के विधायक फिलहाल शहर के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।

बता दें कि, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, बागी शिंदे गुट (Eknath Shinde Group) और BJP के बीच सरकार बनाने पर जोरशोर से मंथन चल रहा है। वहीँ यह भी खबर आ रही है कि BJP ने शिंदे ग्रुप को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है।

वहीं दुसरे सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले CM उद्धव ठाकरे ने इसके पहले देवेंद्र फड़नवीस से भी फ़ोन पर बात की थी, लेकिन आला नेतृत्व ने CM उद्धव ठाकरे की फ़ोन लाइन पर आने से साफ मना भी कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के मुखपत्र सामना में आज लिखा गया कि, BJP ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रच रखी है।