देश

Published: May 23, 2022 01:38 PM IST

Haj 2022हज के लिए 6-7 जून को शुरू होगी पहली फ्लाइट, मुख्तार अब्बास नकवी बोले-भारत को मिला बाकी इस्लामिक देशों से अधिक कोटा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: इस्लाम धर्मं का पवित्र तीर्थ स्थल मक्का-मदीना की जियारत करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताना चाहते हैं कि हज यात्रा (Haj 2022) दो साल बाद शुरू हो रही है इसके साथ ही हज के लिए पहली फ्लाइट 6-7 जून को शुरू होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi ) ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को बाकी इस्लामिक देशों से अधिक कोटा मिला है।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज 2022 शुरू होने जा रहा है। हज यात्रा के लिए 6-7 जून को पहली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बिना सब्सिडी के हज होने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। 

नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की यात्रा सफल हो, सुलभ हो, सस्ती हो इसके लिए मजबूती के साथ काम हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार भी भारत को जो कोटा मिला है, वह बाकी इस्लामिक देशों से अधिक मिला है। इससे पहले हज जाने वाले यात्रियों के लिए वीजा और पासपोर्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।