देश

Published: Feb 28, 2023 10:19 AM IST

Gurmeet Ram Rahimहरियाणा: आज गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर HC में आज सुनवाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

नई दिल्ली. हरियाणा से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई होने को है। वहीं गुरमीत के खिलाफ SGPC ने यह याचिका लगाई है। जानकारी हो कि, इस याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई नहीं हो पाई थी।

वहीं आज इस मामले में हरियाणा सरकार और अन्य पक्षों को अपना जवाब दायर करना है। जानकारी हो कि, HC में हुई पिछली सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख राम रहीम और हरियाणा सरकार के साथ अन्य पक्षों को 17 फरवरी को जवाब दाखिल करने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन फिर 17 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

जिसके बाद आगामी 28 फरवरी अगली तारीख भी तय की गई थी। इधर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगाई गई याचिका में हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृह सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपना प्रतिवादी बनाया गया है। इस याचिका में रोहतक मंडल आयुक्त की ओर से राम रहीम को पैरोल देने में नियमों के उल्लंघन के भी संगीन आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी हो कि, राम रहीम को बीते 20 जनवरी को 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। जिसके खिलाफ SGPC की तरफ से याचिका लगाई गई थी। दरअसल अब राम रहीम को मिल रहे लगातार पैरोल से सरकार के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को इससे पहले भी पैरोल मिल चुकी है।