देश

Published: Jan 01, 2023 01:54 PM IST

Sandeep Singh Case हरियाणा छेड़छाड़ मामला: पीड़ित महिला कोच ने की गृह मंत्री विज से मुलाकात, की 'कार्यमुक्त' संदीप सिंह पर एक्शन लेने की गुहार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. जहां एक तरफ हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ चंडीगढ़ में आज महिला उत्पीडन का केस दर्ज हुआ है। वहीं इस मामले  के चलते अब मंत्री संदीप सिंह ने खेल विभाग से खुद को कार्यमुक्त कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया है कि, जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक मैं खेल विभाग का कामकाज नहीं देखूंगा। मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। 

महिला कोच की गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात 

इधर इन सबके बीच, आज राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) से मुलाकात की और अपनी पूरी व्यथा बताई और मामले पर एक्शन लेने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही मामले पर चंडीगढ़ DSP राम गोपाल ने बताया कि, “हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री(संदीप सिंह) के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। जांच की जा रही है।” 

इस्तीफा या  ‘कार्यमुक्त’ पर सस्पेंस बरकरार 

जानकारी दें कि, जूनियर महिला कोच की ओर से लगाए गए उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोपों के बाद संदीप सिंह के खिलाफ आज चंडीगढ़ पुलिस ने FIRदर्ज की थी। जिसके चलते खेलमंत्री संदीप सिंह ने खुद को खेल विभाग से कार्यमुक्त जरुर कर लिया है, लेकिन वो पदमुक्त नहीं हुए हैं। उन्होंने अभी तक अपने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि वहीं कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने साफ़ किया कि, “संदीप सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”