देश

Published: Apr 06, 2022 09:42 AM IST

Corona Vaccine Updatesकोरोना को भारी शिकस्त, भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185 करोड़ पार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली/मुंबई. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार बीते मंगलवार यानि 5 अप्रैल को भारत ने 185 करोड़ कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) का आंकड़ा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसी के साथ बीते 24 घंटों  में देश में 13 लाख वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही देश में देश में अब तक 99 करोड़ 04 लाख 28 हजार 218 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक और 83 करोड़ 60 लाख 22 हजार 063 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान बीते साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण बीते साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

देश में अगर कोरोना स्तिथि का अवलोकन करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,086 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या कल से 36.6% ज़्यादा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 185.04 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। 

इसके साथ ही भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 11,871 है। रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,198 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,97,567 हो गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.23% है। वहीं साथ ही विकली पॉजिटिविटी रेट 0.22% है। 79.20 करोड़ अब तक कुल कोरोना टेस्टिंग हुई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में 4,81,374 कोरोना टेस्टिंग हुई है।