देश

Published: Dec 17, 2022 06:54 PM IST

India China Clashहिमाचल के CM सुक्खू बोले- भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी नर्वस, राहुल गांधी का बयान देश विरोधी नही

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीते दिन राजस्थान में किए गए प्रेस कॉन्फरन्स में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत-चीन तनाव को लेकर बयान दिया था। तब से भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी पर हमलावर है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद का बचाव करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

हिमाचल के सीएम ने कहा कि, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर बीजेपी नर्वस है। अगर हमारे जवानों को नुकसान पहुंचाया गया और अगर राहुल गांधी ने ऐसा कहा है तो यह देश विरोधी बयान नहीं है। उन्होंने कहा, यह बात एक ऐसे व्यक्ति ने कही है, जिसके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।’

सोई हुई है भारत सरकार 

उल्लेखनीय है कि, राजस्थान में यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यता ने 100 दिन पुरे किए। जिसे लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फरन्स के दौरान दावा किया था कि, चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है। 

चीन ने 2,000 वर्ग किमी पर कब्ज़ा 

उन्होंने यह भी कहा था कि, सरकार इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के मामले में उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों को पीटा जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि,चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। 

जवानों से माफी मांगे राहुल: योगी आदित्यनाथ 

राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने उनसे सवाल कर रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, हम उनसे ये मांग करते हैं वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे।

गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया: हिमंत बिस्वा सरमा 

वहीं, असम के मुख्यमंत्री ने कहा, चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। वीडियो की सत्यता के बावजूद उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों को चीनियों ने पीटा है। “कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है।”

भारत जोड़ो यात्रा 

बता दें कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस यात्रा ने अब तक 2800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुकी है। जो अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल है।