देश

Published: Dec 11, 2022 12:55 PM IST

Sukhwinder Singh Sukhuसुखविंदर सिंह सुक्खू ने गले लगाकर किया अपनी 'मां' का स्वागत, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल-प्रियंका भी पहुंचें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: ANI/Twitter

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज कांग्रेस का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। जहां, शिमला के रिज मैदान में दोपहर 1:30 बजे सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ समारोह से पहले सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी का स्वागत किया है। 

भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मां को गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान उनकी मां संसार देवी ने कहा कि, ‘सुक्खू एक ‘सेवादार’ रही हैं, उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करनी चाहिए।’ इस शपथ समारोह में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री भी हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। 

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए हैं। संजौली हेलीपैड से दोनों कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना भी हो गए हैं। शिमला के संजौली हेलीपैड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे।

बता दें कि, इससे पहले प्रतिभा सिंह के बयानों ने सबको हैरान कर दिया है। उनकी बयानों से यह माना जा रहा था कि वे भी सीएम पद को लेकर दावा कर रही हैं। प्रतिभा 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। साल 1998 में सक्रिय राजनीति में आने वाली प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। जिसमें बीजेपी के महेश्वर सिंह एवं उनके समधी ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था।