देश

Published: Oct 26, 2023 10:00 AM IST

CM Sukhu Health Updateहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)  राज्य की राजधानी शिमला (Shimla) के अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। डाॅक्टर ने बताया कि उनकी मेडिकल जांज की गई है। उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच की जा रही है।

सीएम के पेट में उठा दर्द

IGMC शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव (Dr Rahul Rao) ने कहा, “पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इंदिरा शिमला स्थित गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्थिति स्थिर है। हमने उनकी सभी मेडिकल जांच की हैं और रिपोर्ट सामान्य हैं। हमने उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।”

 बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Health Update) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें रात करीब 2.30 बजे अस्पताल लाया गया।