देश
Published: Jun 26, 2023 11:51 AM ISTHimachal Pradeshहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की मौत, करोड़ों का नुकसान, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून (Monsoon) दस्तक दे चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। ये सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है। आपदा प्रबंधन (Disaster Management) के मुताबिक इस बारिश में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इसके अलावा कई लोग घायल भी हैं। करोड़ों का नुकसान होने का भी अनुमान है।
भारी बारिश और बाढ़ की खतरा
हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव और आपदा प्रबंधन ओंकार चंद शर्मा (Omkar Chand Sharma) ने बताया कि हमें बहुत जगह से भारी बारिश और बाढ़ आने की सूचना मिल रही है। इसके चलते अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग 10 लोग घायल हुए हैं। 303 जानवरों को नुकसान हुआ है। पिछले 3 दिनों में लगभग 3 करोड़ का नुकसान का अनुमान है। 124 रोड अवरुद्ध हुई हैं। फंसे हुए पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
बता दें, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले (Mandi district) में भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 7 मील के पास भूस्खलन हुआ, जिसके कारण भारी ट्रैफिक जाम लगा। कई पर्यटक फंसे हुए हैं। पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
मंडी में फंसे एक पर्यटन बसराम सिंह ने बताया कि मैं यहां हिसार (हरियाणा) से आया हूं, हमें ट्रैफिक जाम का कारण भूस्खलन बताया गया है जो कि कल रात 12 बजे हुआ था और अभी ही लगभग 10 घंटे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन और सरकार की तरफ से यहां पर कुछ नहीं किया गया है। उन्हें सोचना चाहिए कि अभी घूमने का सीजन है तो यहां जो समस्या है उसे हल करवा देना चाहिए। लगभग 6-7 किमी जाम लगा हुआ है। मैं पूरे परिवार के साथ आया हूं और इस जगह पर खाने का कुछ भी नहीं है। प्रसाशन हमें कुछ नहीं बता रहे कि ये कब तक ठीक होगा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ड्रोन वीडियो सामने आया है, जहां भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 7 मील के पास भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।