देश

Published: Apr 23, 2021 07:26 PM IST

Amit Shah Visitगृहमंत्री अमित शाह ने किया निर्माणाधीन 900 बिस्तरों वाले कोविड-19 सेंटर का दौरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को 900 बिस्तरों वाले एक कोविड-19 केंद्र का दौरा किया जिसे डीआरडीओ बना रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि शाह और रूपाणी यहां जीएमडीसी मैदान में गुजरात विश्वविद्यालय के सम्मेलन- सह- प्रदर्शनी केंद्र में पहुंचे, जिसे कोविड-19 उपचार केंद्र में तब्दील किया जा रहा है।

होंगे 900 ऑक्सीजन बेड

इस कोविड-19 केंद्र में 900 ऑक्सीजन बिस्तर होंगे जिसमें 150 आईसीयू होंगे। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इसकी क्षमता में 500 बिस्तरों की बढ़ोतरी की जा सकती है। केंद्र सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि इस केंद्र में अर्द्धसैनिक बलों के 25 डॉक्टर और 75 पैरामेडिकल कर्मी तैनात किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निरीक्षण के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संदर्भ में बैठक भी की।