देश

Published: Feb 01, 2024 10:23 AM IST

Lunar Polar Exploration Missionअब 2040 तक चांद पर पहुंचेंगे इंसान,भारत-जापान की एजेंसियां काम में जुटी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अब चांद पर पहुंचेंगे इंसान ( गूगल)

बेंगलुरु : भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के निदेशक अनिल भारद्वाज (Anil Bhardwaj) ने यहां जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में बुधवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और ‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ (Japan Aerospace Exploration Agency) के संयुक्त चंद्र मिशन से 2040 तक चंद्रमा पर मानव को भेजने का मार्ग प्रशस्त होगा। 

दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां कर रही काम

भारद्वाज ने कहा कि दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन (लुपेक्स) पर सहयोग कर रही हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘लुपेक्स देश के महत्वाकांक्षी चंद्र नमूना वापसी मिशन और 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन से पहले होगा।” 

भारत का चंद्रयान-3 ने पाई थी सफलता  

लुपेक्स का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से उतरना है, जहां भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतरा था।