देश

Published: Dec 19, 2022 01:00 AM IST

Developmentअमेरिका और चीन को देखकर भारत विकास करेगा तो वो वैसा ही बनेगा: मोहन भागवत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: @ANI/ Twitter

मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के विकास पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर भारत, अमेरिका और चीन को देखकर विकास करेगा तो उसे विकास नहीं कहा जाएगा। वो उनके जैसा ही बनेगा।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि, “भारत की दृष्टि, लोगों की परिस्थिति, संस्कार, संस्कृति, विश्व के बारे में विचार, इन सभी के आधार पर भारत का विकास होगा। अगर विश्व से कुछ अच्छा आएगा तो उसे लेंगे मगर हम प्रकृति और अपने शर्तो के अनुसार लेंगे।”

भागवत ने आगे कहा कि, “जो धर्म मनुष्य को सुविधा संपन्न और सुखासीन बनाता है मगर प्रकृति को नष्ट करता है, वो धर्म नहीं है। उसी का अनुकरण अमेरिका और चीन को देखकर भारत करेगा तो ये भारत का विकास नहीं है। विकास होगा मगर भारत चीन और अमेरिका जैसा बनेगा।”

गौरतलब है कि मोहन भागवत के अनुसार भारत को अपने मौलिक सिद्धांतों पर टिके रहने की जरूरत है।