देश

Published: Jun 24, 2020 03:45 PM IST

चीन भारत वार्तासीमा पर तनाव करने के लिए भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव कम करने के तौर-तरीकों को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) नवीन श्रीवास्तव और चीनी विदेश मंत्रालय में महानिदेशक वू जियांगहो के बीच यह हो रही है। दोनों पक्षों ने जून में पहली कूटनीतिक वार्ता की। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले बिंदुओं से ‘‘हटने” पर चीनी और भारतीय सेनाओं के बीच बनी ‘‘आपसी सहमति” के दो दिन बाद यह वार्ता हो रही है।