देश

Published: Feb 05, 2022 09:58 AM IST

India Corona Updatesभारत में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटे के भीतर सामने आए 1,27,952 नए मामले; 1,059 लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: भारत में कोरोना (India Corona Updates) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि मौतें के आंकड़े में कमी नहीं आई है। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के एक लाख 27 हजार 952 मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 1,059 लोगों की मौत हुई है। वैसे कल के मुकाबले आज भी कोविड के मामले कम आए हैं। देश में शुक्रवार को कोरोना के एक लाख 49 हजार 394 केस दर्ज हुए थे। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर दो लाख 30 हजार 814 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 4,20,80,664 पहुंच गए हैं। साथ ही देश में कोविड सक्रिय मामलों की संख्या 13,31,648 हो गई है। जबकि इलाज कराकर 4,02,47,902 लोग रिकवर हुए हैं। 

गौर हो कि देश में कोविड की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या अब 5,01,114 पहुंच गई है। साथ ही देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,68,98,17,199 पहुंच गया है। जबकि कोविड का दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 7.98 फीसदी है। कोरोना के नए मामलों के लिहाज से केरल टॉप पर बना हुआ है। राज्य में 38,684 मामले सिर्फ अकेले केरल से रिपोर्ट हुए हैं।