देश

Published: Mar 30, 2020 11:50 PM IST

देशएक ही दिन में 227 कोरोना मामले मिले, मृतकों की संख्या 32 हुई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में कहर जारी है। इस वायरस से अब तक 34,610 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 727,080 लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें से 151,000 लोगों ने इस वायरस को पूरी तरह से मात दे दी है। अगर भारत की बात करें तो सोमवार को एक ही दिन में यहा सबसे ज्यादा 227 कोरोना के मामले सामने आए है। जबकि अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 1251 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में है। और 101 लोग इस वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके है।   

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
भारत में सबसे ज्यादा 220 कोरोना के मामले महाराष्ट्र राज्य में है। यहां अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए राज्य सरकार काफी प्रयास कर रही है। राज्य में कर्फ्यू लगाया गया है। सरकार लोगों से भीड़ न करने और सोशल डिस्टेंस रखने की अपील कर रही है। राज्य में देखा जा रहा है कि बिना कारण ही सड़कों पर घूम रहे है। जिससे अब कोरोना वायरस का खतरा और भी बढ़ गया है। 

केरल में एक दिन में 32 मामले 
महाराष्ट्र के बाद केरल में सबसे ज्यादा 213 कोरोना के मामले है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने सोमवार बताया कि, आज कोरोना के 32 नए मामले सामने आए है। इसमें से 17 लोगों ने विदेश की यात्रा की थी।   

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी बढे मामले 
वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 82 मामले सामने आए है। जिसमें 14 लोग पूरी तरह से ठीक हुए है। राज्य में सबसे ज्यादा 36 मामले गौतमबुद्ध नगर जिले में सामने आए है, जहां पिछले 24 घंटों में 4 मामले सामने आए है। वहीं मेरठ में 13 मामले सामने आए है। इसके अलावा दिल्ली में सोमवार को 25 मामले सामने आए है। जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 88 हो गई है। 

हो चुके है 38 हजार से ज्यादा टेस्ट
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश भर में अब तक 38,442 COVID-19 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 3,501 टेस्ट 29 को किए गए थे। जबकि 1,334 टेस्ट प्राइवेट लैब्स में किए गए है। ICMR देश में COVID-19 के टेस्ट को मॉनिटर कर रहा है।