देश

Published: Dec 31, 2021 05:14 PM IST

Vaccinationभारत ने टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड; 145 करोड़ डोज मार्क को किया पार, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: ओमीक्रॉन (Omicron Variant)  के बढ़ते खतरे के बीच शुरू टीकाकरण अभियान (Vaccination Program) में भारत (India) ने नया कीर्तिमान छू लिया है। भारत में कोरोना वैक्सीन (Vaccine) की 145 करोड़ डोज मार्क को पार कर लिया है। इस बात जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी। 

मंडाविया ने लिखा, “145 करोड़ COVID19 टीकाकरण सिरिंज के मील के पत्थर को पार करके एक शानदार नोट पर वर्ष का अंत।” उन्होंने आगे लिखा, “चुनौतीपूर्ण 2021 वर्ष में अपार धैर्य, दृढ़ संकल्प और संकल्प प्रदर्शित करने के लिए हमारे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का आभार।”

कोविन एप के अनुसार, अभी तक 1,45,05,06,003 डोज लग चुकी है। जिसमें 84,60,30,308 करोड़ लोगों को पहली डोज लग चुकी है ,वहीं 60,44,75,695 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। ज्ञात हो कि, भारत में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।