देश

Published: Jan 07, 2023 03:00 PM IST

Exercise Veer Guardian 2023विश्व में गूंजेगा भारत का 'देशनाद'! IAF की महिला फाइटर पायलट होंगी जापान के हवाई युद्धाभ्यास में शामिल, Video में देखें Su-30MKI का दमखम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/जोधपुर. देश के बाहर होने वाले बड़े और ख़ास हवाई युद्धाभ्यास में पहली बार भारतीय वायुसेना( India Air Force) यानी की इंडियन एयर फ़ोर्स की महिला लड़ाकू पायलट भारतीय दल का हिस्सा होंगी। गौरतलब है कि, इसके पहले भी महिला अधिकारी फ्रांसीसी वायु सेना सहित भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं, जिसमें दो महिला लड़ाकू पायलटों ने भाग लिया था।

लेकिन अब इसा पहली बार होगा जब हमारे देश की यह प्रतिभावान भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी  विदेशी भूमि पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तय समय के अनुसार, भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी जल्द ही अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान रवाना होंगी। 

जानकारी हो कि, स्क्वाड्रन लीडर चतुर्वेदी एक Su-30MKI पायलट हैं। यह भी बता दें कि, वीर गार्जियन 2023 अभ्यास आगामी 16 जनवरी से 26 जनवरी तक जापान के ओमिटामा में हयाकुरी एयर बेस और इसके आसपास के हवाई क्षेत्र और जापान में सयामा में इरुमा एयर बेस में किया जाएगा।

वहीं आज जोधपुर में IAF फाइटर पायलट ग्रुप कैप्टन अर्पित काला, Sqn लीडर्स भावना कंठ और मुकुल बावा ने Su-30MKI फाइटर जेट क्षमताओं का प्रदर्शन किया। जानकारी हो कि, Su-30MKi एक बहुमुखी मल्टीरोल लड़ाकू विमान है जो एक साथ हवा से जमीन और हवा से हवा दोनों मिशनों को बड़ी आसानी से अंजाम दे सकता है।