देश

Published: Oct 04, 2022 09:16 AM IST

Mumbaiत्योहार से पहले महंगाई का झटका, सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: त्योहार से पहले एक बार फिर आमजन को झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL)  ने मुंबई और उसके कंप्रेस्ड सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे पहले भी नेचुरल गैस (Natural Gas) की  कीमतें बढ़ी थी। उस समय करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण से सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।  

जानकारी के अनुसार मुंबई में सीएनजी 6 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी है अब इसकी कीमत 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं पीएनजी 52.50 रुपए प्रति एससीएम हो गया है। दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार को लेकर लोग खरीदी की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने से बढ़ा झटका लगा है। 

गौरतलब है कि नेचुरल गैस की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ही सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं। सरकार हर साल दो बार नेचुरल गैस की कीमतों में बदलाव करती है। जिसमे एक अप्रैल और एक अक्टूबर को यह बदलाव होता है। एक अप्रैल को जारी कीमतें 30 सितंबर तक लागू रहती हैं। फिर एक अक्टूबर से होने वाला बदलाव 31 मार्च तक रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब अन्य कई शहरों में भी दाम बढ़ सकते हैं।