देश

Published: Nov 26, 2022 12:37 PM IST

ISRO PSLV-C54 LaunchISRO ने आज लॉन्च किए 9 नैनो सेटेलाइट और ओशनसैट-3

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. आज इसरो (ISRO) ने PSLV C54/EOS06 सेटेलाइट लॉन्च कर दिया है. बता दें कि, इसे ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही साथ ही आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 9 नैनो उपग्रहों को भी लॉन्च किया गया है. जी हां इसके तहत 9 सैटेलाइट्स आज पृथ्वी की कक्षा में भेजे गए हैं।

इनमें OceanSat-3 सैटेलाइट भी शामिल है, जो समुद्र के विज्ञान और वायुमंडल की स्टडी करेगा। बता दें कि यह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट की 56वीं फ्लाइट है। इसमें भूटान का एक सैटेलाइट भी शामिल है। 

बता दें कि, यह मिशन का प्राथमिक पेलोड ओशनसैट सीरीज के थर्ड जेनरेशन सैटेलाइट Oceansat-3 है। इसके अलावा आनंद नैनो-उपग्रह, जिसे विकसित पिक्सेल इंडिया के द्वारा किया गया है, और ध्रुव स्पेस, एस्ट्रोकास्ट और स्पेसफ्लाइट USA द्वारा विकसित अन्य नैनो-उपग्रहों को भी आज ही लॉन्च किया गया है।

जानकारी हो कि,  2009 में ओशनसैट-2, पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह (EOS) को अंतरिक्ष में भेजा गया था। वहीं आज अब ISRO समुद्र के अवलोकनों की निगरानी और रिकॉर्ड करने के लिए तीसरा ओशनसैट-3 EOSको लॉन्च की है।

पता हो कि Oceansat सीरीज के सैटेलाइट अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट हैं, जो समुद्र विज्ञान और वायुमंडलीय अध्ययन के लिए ही समर्पित है। जानकारी के अनुसार इसके 5 साल के मिशन जीवन का अनुमान है।