देश

Published: Jan 14, 2023 09:56 AM IST

Santokh Chowdhary Passed Awayभारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, रुकी यात्रा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO - ANI

लुधियाना: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल जालंधर के सांसद संतोख चौधरी (Santokh Chowdhary) का हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्रा रोक दी गई है। शनिवार को जालंधर में वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे इसी बीच उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका देहांत हो गया। इसके बाद यात्रा रोक दी गई।वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। 

भारत जोड़ो यात्रा रात का विश्राम फगवाड़ा में होगा। कपूरथला व जालंधर पुलिस के करीब एक हजार जवानों के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। सुबह सात बजे यात्रा लुधियाना के लाडोवाल से शुरू हुई। थोड़ी ही देर में सांसद संतोख सिंह चौधरी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें श उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।