देश

Published: Oct 18, 2022 08:31 AM IST

Target KillingJ-K: फिर चला टारगेट किलिंग का दौर, शोपियां में आतंकियों ने UP के 2 मजदूरों पर किया 'ग्रेनेड अटैक'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां बाहर से काम करने आए मजदूरों पर एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक शोपियां (Sopian) के हरमेन में आतंकवादियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक (Granade Attack) किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मरने वाले मजदूरों की पहचान मोनीष कुमार और राम सागर के रूप में हुई है। दोनों ही उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद से पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घटना के अनुसार आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। पुलिस ने इन दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम इमरान बशीर गनी बताया जा रहा है। दरअसल यहां आतंकियों ने शोपियां के हरमन इलाके में दोनों मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जैसे-तैसे स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मामले पर ADGP कश्मीर जोन विजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी, हरमन थे जिन्होंने इन मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। इन दोनों आतंकियों को  शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की जांच और छापेमारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, हमले के वक्त दोनों मजदूर टिन शेड में सो रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था।

गौरतलब है की बीते 5 अक्टूबर को भी आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को अपना निशाना बनाया था। तब शोपियां में ही आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट पर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे। घटना पर पुलिस के अनुसार, पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर ने ली है।