देश

Published: Aug 24, 2022 08:39 AM IST

Jammu Kashmirजम्मू-कश्मीर: पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव, शरीर पर खून के निशान, परिवार को हत्या का शक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/कठुआ. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir)  से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहां के BJP नेता सोम राज का शव मिला है। वहीं पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को कठुआ  (Kathua)के हीरानगर ग्रामीण इलाके में BJPनेता सोम राज का शव एक पेड़ से लटका मिला है। इस घटना के बाद वहां मनो हड़कंप मच गया है। 

ऐसा भी बताया जा रहा है कि, मृतक सोम राज के शरीर पर खून के निशान भी मिले हैं और शव बिलकुल संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह-सुबह BJP नेता के कस्बे के नजदीक सूनसान इलाके में एक पेड़ से लटका मिला है। इधर परिवार ने सोम राज की हत्या किए जाने का संगीन आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिजनों ने मांग की है पुलिस जल्द से हत्यारे को गिरफ्तार करे और सख्त से सख्त से कार्रवाई भी करे। 

उक्त घटना पर कठुआ के SSP आरसी कोटवाल ने बताया कि, हरिनगर में एक फांसी की घटना सामने आई है। इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।इसी के साथ शव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की 4 सदस्यीय बोर्ड बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, “हमने घटना पर केस दर्ज कर लिया है और जांच भी जारी है। हम मौत के कारणों की जांच करेंगे।” फिलहाल घटना की जांच जारी है।