देश

Published: Jan 21, 2023 12:22 PM IST

Jammu Blast Videoजम्मू: नरवाल में 'डबल ब्लास्ट', धमाके में 6 लोग घायल, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. जम्मू (Jammu) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नरवाल (Narwal) में आज यानी शनिवार को दो धमाके (Bomb Blast) हुए हैं। जिनमें 6 लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस धमाकों की वजह पता करने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि, इस धमाके की सूचना के बाद मौके पर SSP समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। जानकारी हो कि, गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की यात्रा के चलते जम्मू संभाग में फिलहाल सुरक्षा कड़ी है। इस बीच पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

DIG शक्ति पाठक ने भी पूरे इलाका का दौरा किया है। ADG पुलिस मुकेश सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।