देश

Published: Mar 24, 2024 01:40 PM IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024बिहार में JDU ने किया 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, ललन सिंह मुंगेर से लड़ेंगे चुनाव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: नितीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में गठबंधन के तहत अपने खाते में आईं सभी 16 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। इस बार जद(यू) ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए दो मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है, जबकि दल बदलकर पार्टी में आए दो नेताओं को टिकट दिया। जदयू ने मुंगेर से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को मुंगेर से टिकट दिया है।

सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जद(यू) में शामिल हुई थीं। कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर जद (यू) में शामिल हुईं लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है।

NDA गठबंधन के तहत बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई। जिसमें भाजपा को 17, जेडीयू को 16, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है।

देखें लिस्ट

मुंगेर – ललन सिंह

बांका – गिरधारी यादव

सुपौल – दिलेश्वर कामत

मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव

जहानाबाद – चंदेश्वर चंद्रवंशी

शिवहर – लवली आनंद

सीतामढ़ी – देवेश चंद्र ठाकुर

वाल्मीकिनगर – सुनील महतो

पूर्णिया – संतोष कुशवाहा

किशनगंज – मास्टर मुजाहिद आलम

कटिहार – दुलालचंद गोस्वामी

गोपालगंज – आलोक सुमन

भागलपुर – अजय मंडल

नालंदा – कौशलेंद्र कुमार

झंझारपुर – रामप्रीत मंडल

सीवान – विजय लक्ष्मी