देश

Published: Dec 29, 2023 12:46 PM IST

Lalan Singh ResignsJDU अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश फिर बने पार्टी प्रमुख, पर्दे के पीछे क्या BJP कर रही खेल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ललन सिंह ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली: आज जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को यहां शुरू है। लेकिन यह बैठक इन अटकलों के बीच हो रही थी कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh)) इस्तीफा दे सकते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) फिर से पार्टी के प्रमुख बन सकते हैं। हुआ भी ऐसा ही और अब से कुछ देर पहले  पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं आज जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मुहर लग गई है। कहा जा रहा है कि अब उनकी जगह, नीतीश पार्टी की कमान अपने हाथ में रखेंगे। खुद ललन सिंह ने भी यही प्रस्ताव रखा है। हालांकि ललन सिंह ने इस्तीफे की साफ़ वजह अभी भी सामने नहीं आई है।

क्या बोले विजय चौधरी

उधर ललन सिंह के इस्तीफे और नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर पर  विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने खुद कहा था कि पहले भी हमने नीतिश बाबू के कहने पर ही पद लिया था। उन्होंने कहा कि ललन सिंह को अब लोकसभा चुनाव में व्यस्त होना है। वहीं ललन सिंह की नाराजगी की खबरों पर विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह बिलकुल नाराज नहीं हैं। नीतिश और ललन सिंह दोनों ही पार्टी में प्रभावी भूमिका में रहेंगें। 

क्या BJP के इशारे पर हो रहा सब कुछ 

हालाँकि दिल्ली में जेडीयू की बैठक पर RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि नीतीश के सहारे BJP अपनी नैया पार लगाना चाहती है। बीजेपी को लग रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है इसलिए नीतीश पर डोरे डाल रही है। राजनीति में तो कभी भी कुछ भी संभव है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बीजेपी के लोग भ्रम फैला रहे हैं। नीतीश महागठबंधन में रहेंगे। कहीं नहीं जाएंगे। यह रूटीन बैठक है। यहाँ कुछ भी चौंकाने वाला नहीं होगा। लेकिन बात सच साबित हुई और ललन ने आज अपना इस्तीफा नीतीश को सौंप दिया है।