देश

Published: Aug 29, 2022 03:41 PM IST

Dumka Murder Case दुमका 'कांड' पर बोले झारखंड CM सोरेन- घटना 'दुखद', दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/दुमका. झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में नाबालिग को जिंदा जलाए जाने की घटना पर अब झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemat Soren) ने कहा है कि, इस काण्ड के दोषियों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही आज CM सोरन ने साफ़ कहा कि, अब समाज में कई तरह की कुरीतियां देखने को मिल रही हैं। यह घटना दिल दहला देने वाली है और इस पर कानून भी अपना काम कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द सजा मिले।”

बता दें कि, बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में पागल और कुंठित शाहरुख नाम के युवक ने पेट्रोल छिड़क कर अंकिता के शरीर में आग लगा दी थी। जिसमें वह लड़की करीब 95% तक जल गई थी। बाद में उसे गंभीर हालत में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीते शनिवार रात उसकी मौत हो गई थी।

जैसे ही अंकिता की मौत की सूचना दुमका पहुंची, लोग आक्रोशित हो उठे। वहीं इस क्रूरता भरी घटना के विरोध में अब जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे हैं। साथ ही लोगों ने अपनी दुकान बंद कर ली हैं। जिसके चलते इलाके में तनाव है। वहीं प्रशासन द्वारा एहतियातन पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल शहर में निषेधाज्ञा लागू है। मृत लड़की का अंतिम संस्कार आज कर दिया गया है।