देश

Published: Feb 16, 2024 11:30 PM IST

Jharkhand Politicsझारखंड में हुआ विभागों का बंटवारा, चंपई ने अपने पास रहे तीन विभाग, हेमंत सोरेन के भाई को भी मिले 'ये' विभाग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बसंत कुमार (पीटीआई फोटो)

रांची: झारखंड में शुक्रवार (16 फरवरी) को कैबिनेट विस्तार (Jharkhand Cabinet Expansion) हुआ। इसके कुछ देर बाद ही चंपई कैबिनेट में विभागों का भी बंटवारा हो गया है। सूबे के सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) के पास तीन विभाग की जिम्मेदारी है। यही नहीं उनके पास ऐसे विभाग है जो किसी को नहीं दिए गए। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के छोटे भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) को तीन विभाग दिए गए हैं। इनमें पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। 

जनजाति से आने वाले बिरुआ को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी कल्याण और परिवहन मंत्रालय दिया गया है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में आबकारी मंत्री रहीं बेबी देवी को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग दिया गया। देवी ने अपने पति जगन्नाथ महतो की मृत्यु के बाद 2023 में डुमरी उपचुनाव लड़ा था। रामेश्वर उरांव के विभाग में कोई बदलाव नहीं हुआ। उनके पास वित्त, योजना, वाणिज्यिक कर और खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी है।

जानें किसे मिल कौन सा विभाग?

चम्पई सोरेन, मुख्यमंत्री

आलमगीर आलम, कांग्रेस

सत्यानंद भोक्ता, आरजेडी

रामेश्वर उरांव, कांग्रेस

बन्ना गुप्ता

बादल पत्रलेख

कृषि एवं पशुपालन

हफीजुल हसन 

दो फरवरी को चंपई बने झारखंड के सीएम 

दो फरवरी को चंपई सोरेन (67) ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था।  राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के 47 विधायक हैं। इनमें झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक है।