देश

Published: Oct 15, 2020 10:35 AM IST

कलाम नायडूकलाम प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: नायडू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkiah Naidu) ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद किया और ‘सपनों को साकार’ करने के उनके कथन का भी स्मरण किया। कलाम का जन्म 1931 में आज के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

कलाम को ‘जनता का राष्ट्रपति’ बताते हुए नायडू ने कहा कि वह सादगी और ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे। उप राष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वह हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।” नायडू ने कलाम के शब्दों को उद्धृत किया, ‘‘सपने, सपने, सपने। सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में।”